शाहरुख ने अबराम के साथ किया पागलों वाला डांस….देखे विडियो

शाहरुख खान के तीनों बच्चे मीडिया के फेवरेट हैं। समय-समय पर लाइम लाइट में आकर सुहाना, अबराम और आर्यन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस बार अबराम का एक वीडियो सामने आया है। जिसे देख आप उनकी क्यूटनेस पर फिदा हो जाएंगे।

आर्यन और सुहाना अपने छोटे भाई को इस तरह डांस करते देख काफी खुश होंगे। अबराम अपने पापा के डांस को फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं। अबराम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
काफी समय बाद अबराम का कोई वीडियो सामने आया है। इससे पहले 2 नवंबर यानी शाहरुख के बर्थडे पर भी अबराम नजर नहीं आए थे। बता दें कि शाहरुख खान इन दिनों आनंद एल राय की फिल्म पर काम कर रहे हैं।