शास्त्रों में इस माला को दिया गया है बहुत महत्व, पहनने से व्यक्ति को होती है यश, कीर्ति और समृद्धि की प्राप्ति

हमारे शास्त्रों में ऐसी कई बातों के बारे में बताया गया है जिनको अपनाने से जीवन में आने वाली समस्या का आसानी से समाधान हो सकता है। ऐसे ही शास्त्रों में बताए एक उपाय के बारे मे हम इस लेख में आपको बता रहे हैं जिसको अपनाने से अपने को परेशानी से बचा सकते हैं।शास्त्रों में इस माला को दिया गया है बहुत महत्व

हमने अपने घरों में बड़े बुजुर्ग को गले में तुलसी की माला पहने देखा है, इसके साथ ही तुलसी की माला से जाप करते हुए भी देखा होगा। जैसे हर हिन्दु घर मे तुलसी का पौधा होता है जिसके कारण घर में कई सारे लाभ मिलते हैं, उसी प्रकार तुलसी की माला भी लाभकारी होती है। आज हम इस लेख में तुलसी की माला क्यों पहनी जाती है इसको पहनने से क्या लाभ होते है उसके बारे मे बता रहे हैं।

शास्त्रों में माना जाता है कि जिस व्यक्ति ने तुलसी की माला धारण की होती है उस व्यक्ति से बीमारी हमेशा से ही कोसों दूर रहती हैं।
जो व्यक्ति तुलसी की माला धारण करता है उसे जीवन में यश, कीर्ति और समृद्धि मिलती है। जीवन में मान सम्मान मिलता है।

तुलसी की माला अगर भोजन ग्रहण करते समय शरीर पर होती है तो इसके कारण व्यक्ति को कई यज्ञ के समान फल मिलता है जिस कारण से बुजुर्ग इसे अपने गले में पहनते हैं।

तुलसी की माला धारण करने से सिरदर्द, जुखाम, बुखार, त्वचा संबंधी रोगों से मुक्ति मिलती है। इसको पहनने से रोगो से मुक्ति मिलती है व इसके प्रभाव से अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है।

Back to top button