शादी सीजन में दिखना है सबसे अलग? लहंगे पर खूब जचेंगे सेलिब्रिटी स्टाइल ये ट्रेंडी हेयर स्टाइल्स

लहंगा पहनना हर लड़की के लिए एक ड्रीम मोमेंट होता है चाहे वो शादी हो, फेस्टिव सीजन या कोई ग्रैंड पार्टी। लेकिन लहंगे के साथ सही हेयरस्टाइल चुनना उतना ही जरूरी है जितना परफेक्ट ज्वेलरी और मेकअप।
सही हेयर स्टाइल आपके पूरे लुक को क्लासिक, रॉयल और इंस्टा-रेडी बना सकता है।अगर आप अपने लहंगे लुक को बॉलीवुड टच देना चाहती हैं तो इन हेयर स्टाइल को जरूर ट्राई करें, जो बी-टाउन की हसीनाओं से इंस्पायर्ड हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-
स्लीक हाई बन
यह हेयरस्टाइल एलिगेंस और रॉयल्टी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। बालों को साफ-सुथरा पीछे करके ऊंचा बन बनाया जाता है। मांगटीका, गजरा या बन-पिन्स से इसे और खूबसूरत बना सकती हैं। ब्राइड्स या रिसेप्शन लुक के लिए बेस्ट है।
क्लासिक लो बन विद मिडल पार्टिंग
लो बन हमेशा एक एवरग्रीन ऑप्शन होता है। मिडल पार्टीशन के साथ बना यह जूड़ा गजरे के साथ बेहद ट्रेडिशनल लगता है। साड़ी और लहंगे दोनों पर शानदार लगता है।
हाफ टाई-अप में सॉफ्ट कर्ल
यह यूथफुल और रोमांटिक हेयरस्टाइल है। सामने के कुछ बालों को टाई-अप करके बाकी बालों को सॉफ्ट वेव्स में छोड़ दें। यह लहंगे के साथ हल्का-फुल्का लेकिन क्लासी लुक देता है।
मैसी बन
अगर आप कुछ स्टाइलिश और कम फॉर्मल ट्राय करना चाहती हैं, तो मैसी बन बेस्ट है। हल्के बाल बाहर निकलने दें, जिससे लुक नैचुरल लगे। हल्की ज्वेलरी के साथ परफेक्ट मैच।
साइड पार्टेड हैवी कर्ल
ग्लैमर का तड़का चाहिए तो हेवी कर्ल्स में साइड पार्टिंग करें। बालों में वॉल्यूम बढ़ाएं और उन्हें खुला छोड़ें। मांगटीका या पासा ऐड कर सकती हैं।
फिशटेल ब्रेड
फिशटेल चोटी का मॉडर्न लुक आपको सबसे अलग दिखाएगा। इसमें फूलों या बीड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ट्रेडिशनल चोटी
लंबी, घनी चोटी और उस पर गजरा या टेम्पल ज्वेलरी का टच- ये लुक हर ट्रेडिशनल फंक्शन में सबसे ज्यादा वाहवाही दिलाता है।
ओपन वेवी हेयर विद मांगटीका
अगर बाल खुले रखना पसंद है, तो वेवी टेक्सचर दें और बीच से पार्टीशन कर मांगटीका लगाएं। लाइट मेकअप के साथ बहुत खूबसूरत लगता है।
ट्विस्टेड ब्रेड हेयरस्टाइल
यह हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल और स्टाइल का कूल मिक्स है। बालों में हल्का ट्विस्ट डालकर चोटी या ओपन हेयर में स्टाइल करें। इन हेयरस्टाइल्स से आप अपने लहंगे लुक को नया ट्विस्ट दे सकती हैं,बिल्कुल किसी बॉलीवुड डीवा की तरह।





