शादी-शुदा जोड़े इन बातो का ध्यान रखकर ला सकते है रिश्तो में मधुरता

जीवन की नई शरुआत (शादी) करने से पहले हमें हजारों बातें सिखा दी जाती हैं कि शादी के बाद क्या करना है क्या नहीं करना है आदि । इससे रिस्तो में प्‍यार तो बढ़ता ही है लेकिन झगडे कम नहीं होते है। इन रीतियों को मानने से आप सदा सुहागिन रहोगे और इन्‍हे करने से वैवाहिक जीवन अच्‍छा रहेगा। लेकिन आप यकीन मानिए, अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखद रखना चाहते है तो आपको किसी भी नियम से बंधने की आवश्‍यकता नहीं बल्कि कुछ साधारण सी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं उसके बारे में…

हर दिन कुछ नया जरुरी नहीं : अगर आप रिश्‍ते में मिठास लाना चाहते हैं तो हर दिन कोई उपहार या रोमांस जताने की जरूरत नहीं है लेकिन आपस में एक दूसरे के प्रति बोझिलता न आने दें। हर दिन को आकर्षक बनाएं। पार्टनर के साथ हर दिन कुछ नई बातें शेयर करें और उसे जताएं कि वो आपके लिए कितने जरुरी है।

तलाक की बात नहीं : पति-पत्‍नी के बीच अक्सर कई मुद्दों पर लड़ाई हो जाती है, लेकिन इन लड़ाई का मतलब यह नहीं है कि आप तलाक ही ले लें। दो समझदार लोग आपस में मिलकर समस्‍याओं का समाधान कर सकते हैं। आप उनकी बात सुनें और उन्‍हें अपनी समझाएं।

छुट्टियों का समय साथ बिताएं : एक रिश्‍ते में बंधने के बाद प्‍यार के साथ-साथ एडवेंचर भी जरूरी होता है। इसलिए, साथ साथ छुट्टियों पर जाएं, मस्‍ती करें और एक-दूसरे के साथ प्राईवेट समय बिताएं। इससे रिश्‍ते में मधुरता आती है।

एक जैसी आदतें : दो लोग हैं तो आदतें और शौक भी अलग ही होगें। ऐसे में अपनी आदतों को अपने पार्टनर की आदतों की तरह बना लेना सही नहीं है। आप दोनों जैसे हैं वैसे ही रहें और एक दूसरे को वैसे ही प्‍यार करें।

गुस्‍से से बिस्‍तर पर न जाएं : हमेशा अच्छा सोचे और कभी भी बिस्‍तर पर जाते समय मन में तनाव या उलझन न रखें। जो भी बात हो, उसका जल्‍द से जल्‍द रास्‍ता निकाल लें। इससे प्‍यार बढ़ता है।

Back to top button