शादी के बाद नई नवेली दुल्हनों के लिए बेस्ट रहेंगी ये 5 तरह की साड़ियां, जो देंगी रॉयल लुक

शादी हर लड़की का सपना होता है। इसे खास बनाने के लिए लड़कियां न जानें क्या-क्या करती हैं। शादी के बाद भी ससुराल में लड़कियों को अपने लुक्स को लेकर चिंता रहती है। नई नवेली दुल्हनों पर ससुराल में पहनने के लिए शुरुआत में लाल रंग काफी अच्छा लगता है। ससुराल में पहनने के लिए लड़कियां महीनों पहले शॉपिंग करने लगती हैं।
उन्हें कपड़ों काे लेकर बहुत कन्फ्यूजन होता है। अगर आप भी दुविधा में रहती हैं कि शादी के बाद ससुराल में क्या पहना जाए तो ये आर्टिकल आपके काम आ सकता है। आज हम आपको ऐसे आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको ससुराल ले जाने वाले बैग में जरूर पैक करना चाहिए। ये आपकी खूबसूरती में चार चांद तो लगाएंगे ही, साथ ही आपका लुक भी अच्छा आएगा। इन ड्रेसेस काे आप पहनेंगी तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा। आइए जानते हैं विस्तार से –
कांजीवरम साड़ियां
आपने बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा को जब भी देखा होगा तो उन्होंने कांजीवरम साड़ी ही पहनी होगी। इसके अलावा नीता अंबानी भी कांजीवरम साड़ी में नजर आती हैं। ये साड़ी आपको रॉयल लुक देती है। ये साउथ इंडिया की शादियों में जरूर पहनी जाती हैं। ऐसे में आप इन्हें अपने बैग में जरूर पैक करें। शादी के बाद आप जब इन्हें पहनेंगी तो ये आप पर खूब जंचेंगी।
ऑर्गेंजा साड़ी
अगर आप कुछ हैवी पहनने के बजाय हल्की साड़ियां देख रहीं हैं तो ऑर्गेंजा साड़ी एकदम परफेक्ट रहेगी। ये पहनने में भी काफी कंफर्टेबल होती हैं। इससे आपका लुक सिंपल रहेगा लेकिन यकीन मानिए आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।
बनारसी साड़ी
इंडिया में बनारसी साड़ी का लुक सबसे बेहतरीन होता है। ये साड़ियां अपने भारी वर्क के चलते दुनियाभर में फेमस हैं। ये साड़ियां सोने या चांदी के धागों से बुनी जाती हैं। ये काफी महंगी भी आती हैं। अगर आप शादी के बाद रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो बनारसी साड़ियों को जरूर पैक करें।
मिरर वर्क पॉली जॉर्जेट साड़ी
अगर आप ससुराल में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं कि हर कोई आपकी तारीफ करे तो मिरर वर्क वाली पॉली जॉर्जेट साड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस साड़ी में एथनिक मोटिफ्स और मिरर वर्क का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। ये आपको मॉडर्न लुक के साथ-साथ ट्रेडिशनल टच भी देगा।
पटोला साड़ी
अगर आप रॉयल और एलीगेंट लुक पाना चाहती हैं तो पटोला साड़ी को जरूर पैक करें। इसकी खासियत डबल शेड और ज्योमेट्रिकल प्रिंट्स होते हैं। चटख रंगों वाली पटोला साड़ी नई दुल्हन के लिए बेस्ट मानी जाती है।