शाओमी का नया खुलासा, कभी भी बाजार में आ सकता है REDMI X

चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी इन दिनों बाजार में काफी धूम मचा रही है. वह अपना दमदार स्मार्टफोन जनवरी माह में चेन में पेश कर चुकी है. जबकि अब इस फोन के भारत में भी आने का इंतजार जोर-शोर से हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह फोन भारत में 28 फरवरी को पेश किया जाएगा. इसमें सबसे ख़ास 48 MP का रियार कैमरा होगा. इस पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हुई है. जबकि इसी बीच कंपनी ने एक और नए फोन का खुलासा कर दिया है.शाओमी का नया खुलासा, कभी भी बाजार में आ सकता है REDMI X

प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आगामी फोन का नाम Redmi X होगा. इसे लेकर कई प्रकार की ख़बरें सामने आई है. चाइना की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी का यह नया स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होगा. खा जा रहा है कि यह फोन Redmi X एक एंड्रॉयड गो प्लेटफॉर्म का हिस्सा होगा. 

इससे जुडी और भी कई जानकारियां सामने आई है. जहां बताया गया है कि इसमें यानी कि Redmi X में डुअल रियर कैमरा होगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Redmi X वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 710SoC के साथ पेश हो सकता है. जबकि इसे कम्पनी स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ पेश करेगी. कीमत के बात के जाए तो कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह बाजार में शुरुआती कीमत 11,999 रुपए के साथ आ सकता है. 

Back to top button