शक्ति कपूर की कुछ ऐसी तस्वीरें जो आज तक पूरे बॉलीवुड को करती है शर्मिंदा, तस्वीरें देख नहीं होगा यकीन

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर का नाम सुनते ही दिमाग में ‘भगवान के लिए मुझे छोड़ दो’ डायलॉग याद आता है। एक निहायती बदमाश और खून जलाने वाले विलेन के तौर पर शक्ति कपूर ने खूब नाम कमाया। उनकी पहचान उनके ये ‘बैड बॉय’ वाले रोल बन चुके थे।

 

शक्ति ने कॉमेडी भी की लेकिन उनके ‘आऊ लोलिता’ की फैन फॉलोइंग ज्यादा थी। फैन फॉलोइंग क्या शक्ति का टेरर कहिए। शक्ति कपूर अपना जन्मदिन 3 सितंबर को मनाते हैं। 700 से ज्यादा फिल्में कर चुके शक्ति कपूर असल जिंदगी में भी उस वक्त विलेन बन गए जब उन्हें एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गया। स्टिंग में शक्ति कपूर लड़कियों को फिल्मों में रोल देने के बहाने उनसे कई तरह के डिमांड्स कर रहे थे।

‘खल्लास गर्ल’ ईशा कोप्पिकर ने थामा BJP का दामन, गडकरी की मौजूदगी में मिला ये पद

साल 2005 में एक न्यूज चैनल ने स्टिंग का वीडियो जारी किया। जिसमें शक्ति कपूर एक लड़की से टीवी शो में रोल के बदले सेक्शुअली एडवांटेज लेने की कोशिश करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। यही नहीं शक्ति कपूर उस लड़की से कहते हुए पाए गए थे कि इंडस्ट्री में तो ऐसा होता ही आया है। आज जितनी भी बड़ी एक्ट्रेसेस ऊंचाईयों तक पहुंची हैं वो सभी ऐसे फेवर देने के बाद ही वहां तक पहुंची हैं।

शक्ति कपूर के इस स्टिंग से इंडस्ट्री के लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और फिल्मों में काम करने पर ही बैन लगा दिया था। फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया की तरफ से यश चोपड़ा, सुभाष घई और अमित खन्ना ने मिलकर ये फैसला लिया था। सुभाष घई ने कहा था कि एक आदमी की वजह से पूरी इंडस्ट्री बदनाम होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button