‘वॉरेन बफे’ के साथ , एक अनाम शख्स को प्राइवेट लंच करने का मिला मौका ,खर्च किए 32 करोड़ रुपये

बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स वॉरेन बफे के साथ एक अनाम शख्स को प्राइवेट लंच करने का मौका मिला है। इसके लिए उक्त शख्स ने करीब 45 लाख डॉलर (32 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं। 2012 और 2016 के दौरान लगी रिकॉर्ड बोलियों से भी ज्यादा है। 

नीलामी के जरिए मिला मौका

वॉरेन बफे के साथ लंच करने के लिए ई-बे पर बोली निकाली गई थी। इसके लिए 17 लाख डॉलर का बेस प्राइस तय किया गया था। बोली से आने वाली रकम चैरिटी संस्था ग्लाइड फाउंडेशन को जाएगी। यह फाउंडेशन गरीबों, बेघरों और नशे की लत से जूझ रहे लोगों की मदद करता है। 

2012 में लगी थी सबसे ऊंची बोली

साल 2012 में बफे के साथ लंच करने की सबसे ऊंची बोली लगी गई थी। तब बफे के साथ लंच के लिए एक शख्स ने 3.46 मिलियन डॉलर रुपये खर्च किए थे। रुपये के हिसाब से ये रकम करीब 24 करोड़ रुपये है। पहली बार साल 2000 में नीलामी की गई थी, जब एक शख्स ने 25,000 डॉलर यानी 70 रुपये प्रति डॉलर के हिसाब से 17 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए थे।
वहीं पिछले साल 22 करोड़ 96 लाख रुपये में एक शख्स ने वॉरेन बफे के साथ लंच किया था। बफे के साथ लंच के लिए आपको कम से कम 25000 डॉलर खर्च करने होंगे। 70 रुपये प्रति डॉलर के हिसाब से यह रकम 17 लाख 50 हजार रुपये हुई।

इस आयोजन से जहां चैरिटी के लिए पैसे जुटाए जाते हैं वहीं, वॉरेन से मिलने वाले लोग कारोबार की टिप्स लेते हैं और सफल बनने के लिए उनकी राय जानते हैं। इसके साथ ही वे दुनिया के सबसे अमीर शख्स के साथ लंच करने का आनंद भी उठाते हैं। ईबे पर हर साल इसकी बोली लगती है। आखिर में वही शख्स जीतता है, जो सबसे ज्यादा बोली लगाता है। 

सात दोस्तों के साथ करेगा लंच

यह नीलामी पांच दिन पहले शुरू हुई थी। इसमें जिस व्यक्ति ने नीलामी को जीता है, वो अपने सात दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में स्थित स्मिथ एंड वॉलेंस्की रेस्टोरेंट में बफे के साथ लंच करेंगे। ग्लाइड फाउंडेशन के अध्यक्ष करेन हनराहन ने बताया, ‘बफेट बेहद रोमांचित हैं। हमने उनसे बातचीत की है। उन्होंने इस नीलामी को तब तक जारी रखने के लिए प्रतिबद्धता जताई है, जब तक वह इसके लिए सक्षम हैं।’ बफे लगातार 20 सालों से ऐसा कर रहे हैं। 
Back to top button