कुमार विश्वास का काला सच, ‘भाजपा का यार है कवि नहीं गद्दार है, बाहर करो इसे…

दिल्ली में आम आदमी पार्टी दफ़्तर के बाहर कुमार विश्वास के खिलाफ पोस्टर नजर आने से पार्टी के अंदर की राजनीति गरमा गयी है. पोस्टर में कुमार विश्वास को गद्दार, धोखेबाज बताकर पार्टी से निकालने की मांग की गयी है.
पोस्टर में लिखा है ‘भाजपा का यार है कवि नहीं गद्दार है…. ऐसे धोखेबाजों को बाहर करो.. बाहर करो’. पोस्टर की खास बात यह है कि इसमें पार्टी नेता दिलीप पांडेय भी दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर में लिखा है कि कुमार विश्वास का काला सच बताने के लिए भाई दिलीप पांडेय का आभार… हालांकि इस पोस्टर को किसने जारी किया है इसकी कोई जानकारी नहीं है.
चीन में दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है बाहुबली 2, इस दिन हो रही है रिलीज….!
गौर हो कि आजकल ‘आप’ नेता कुमार विश्वास और पार्टी नेताओं में नाराजगी की खबरे हैं. हाल ही में पार्टी नेता दिलीप पांडेय ने कुमार विश्वास के उस बयान पर सार्वजनिक रूप से सफाई मांगी थी जिसमे उन्होंने कहा था कि हम राजस्थान में वसुंधरा राजे पर निजी हमले करने से बचेंगे. विश्वास ने कहा था कि हम हमला उनकी सरकार पर करेंगे.
अभी अभी: आई ये बड़ी खबर, पीएम मोदी को लगा अब तक का सबसे बड़ा झटका, इस वजह से…
इस पर दिलीप पांडेय ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा था कि ‘भैया, आप कांग्रेसियों को खूब गाली देते हो, पर कहते हो कि राजस्थान में वसुंधरा के ख़िलाफ नहीं बोलेंगे? ऐसा क्यों?’

ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि पोस्टर के पीछे किसी की साजिश या शरारत हो सकती है. क्योंकि पार्टी के भीतर नाराजगी अपनी जगह है लेकिन आज तक कोई नेता ऑफ द रिकॉर्ड भी कुमार विश्वास के बारे में ऐसी बातें कहता नजर नहीं आया है जैसा कि इस पोस्टर में लिखा है.





