विराट कोहली का टूट जायेगा RCB से नाता, टीम को लेकर आयी ये बड़ी खबर…

आईपीएल के इस सीजन यानी IPL 2020 की शुरुआत होने में अभी कुछ महीने शेष हैं, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोशल मीडिया के जरिए कुछ ऐसे संकेत दिए हैं जिससे लग रहा है कि इस टीम में कुछ बड़ा बदलाव होने जा रहा है। हालांकि ये किसी खिलाड़ी को हटाने या अपने साथ जोड़ने के बारे में नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आरसीबी शायद अपना ये नाम बदल दे। 

आरसीबी के टीम में विराट कोहली और एबी डिबिलियर्स जैसे कई स्टार खिलाड़ी हैं और इसकी वजह से इस टीम को काफी पसंद किया जाता है और इसके फैन पूरी दुनिया में मौजूद हैं। आरसीबी अपने स्टार खिलाड़ियों के बावजूद पिछले 12 आइपीएल सीजन में एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। बेशक ये टीम अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन हर बार इस टीम को जीत के दावेदार के तौर पर देखा जाता है। साल दर साल ये टीम हर बार ही अपने फैंस को निराश करती आई है ऐसे में इस फ्रेंचाइजी ने अपने फैंस को कुछ इस तरह से खुश करने का फैसला किया है। 

पढ़ें:  न्यूजीलैंड दौरे ने बुमराह से छिनी बादशाहत, कोहली नंबर-1 पर बरकरार

आपको बता दें कि ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही है जिससे पता चलता है कि कुछ क्रिकेट फैन इस टीम को बैंगलोर के नाम से नहीं पुकारना चाहते हैं क्योंकि ये इस शहर का पुराना नाम है। ऐसे में अब इस फ्रेंचाइजी ने फैसला किया है कि इसके नाम से बैंगलोर के हटाकर बेंगलुरु कर दिया जाए। ये नया नाम इस सीजन के पहले ही रखा जाएगा। मंगलवार को आरसीबी प्रेंचाइजी ने अपने ट्वीटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम से सारी तस्वीरें हटा दी हैं। इसके अलावा ये टीम रॉयल चैलेंजर्स जो इसके नाम के पहले दो हिस्से हैं उसको भी हटाना चाहती है। हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक जल्द ही आरसीबी अपने नए नाम और लोगो की घोषणा कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि आधिकारिक तौर से इस नए नाम की घोषणा 16 फरवरी को कर दी जाएगी। 

Back to top button