वर्ल्ड टूरिज्म डे आज : एडवेंचर के हों शौकीन या बीच पर करना हो एंजॉय तो बेस्ट हैं ये 5 जगह, अक्टूबर-नवंबर में जन्नत से कम नहीं; सिर्फ 5 से 7 हजार रुपए में घूमकर आ सकते

ट्रैवल डेस्क। आज वर्ल्ड टूरिज्म डे है। इस मौके पर हम आपको ऐसी 5 डेस्टिनेशंस के बारे में बता रहे हैं, जो अक्टूबर-नवंबर-दिसंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं। यहां आप 3 से 5 दिन का प्लान बना सकते हैं। साथ ही पैसा भी ज्यादा खर्च नहीं करना होगा। 5 से 7 हजार रुपए के बजट में आप यहां का टूर कर सकते हैं। हम बता रहे हैं ये कौन सी डेस्टिनेशंस हैं।कॉर्बेट नेशनल पार्क- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत के सबसे पुराने नेशनल पार्कों में से एक है। विंटर में घूमने के लिए यह एक बेस्ट प्लेस है। ओपन जीप सफारी का यहां अलग ही मजा है। यदि आप वाइल्डलाइफ में इंटरेस्टेड हैं तो यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां जाएं तो गर्जिया देवी मंदिर, ढिकाला,कालागढ़ धाम में भी जाना न भूलें।कैसे पहुंचेउत्तराखंड में स्थित इस नेशनल पार्क में आप दिल्ली, वाराणसी, इलाहाबाद और रामनगर से ओवरनाइट ट्रेन से पहुंच सकते हैं।भरतपुर- भरतपुर दुनियाभर में बर्ड सेंचुरी के लिए जाना जाता है। यह वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल हो चुका है। यहां स्थित पक्षी अभरण्य में सर्दी शुरू होते ही प्रवासी पक्षियों का आना शुरू हो जाता है। यहां अफगानिस्तान, तुर्की, चीन जैसे देशों से तक पक्षी आते हैं। यहां करीब 300 से अधिक प्रजातियों के पक्षी आपको देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आप भरतपुर में गंगा मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, डीग महल भी घूम सकते हैं।कैसे पहुंचेमुंबई-दिल्ली रेलवे लाइन पर चलने वाली तमाम ट्रेनें यहां से होकर गुजरती हैं। फ्लाइट से जाना चाहें तो जयपुर या दिल्ली यहां से पास पड़ते हैं।सुंदरवनवेस्ट बंगाल में स्थित सुंदरवन भी घूमने की एक शानदार जगह है। यह घने जंगल से घिरा हुआ है। भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित यह डेल्टा क्षेत्र खासतौर पर रॉयल बंगाल टाइगर के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। जीवनों के अलावा वनस्पतियों की कई अनोखी और दुलर्भ प्रजातियां भी यहां आपको देखने को मिलेंगी। साथ ही यहां बने लग्जरी रिजॉर्ट में आपके पूरे ट्रिप को यादगार बना देंगे।कैसे पहुंचेकैनिंग रेलवे स्टेशन यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी है। इसके अलावा आप फ्लाइट से जाना चाहें तो कोलकाता जा सकते हैं। कोलकाता से यहां की दूरी महज 140 किमी है।अंडमाननवंबर-दिसंबर में घूमने के लिए अंडमान निकोबार भी बहुत अच्छी जगह है। वैसे यहां तापमान पूरे साल ही अच्छा होता है। यहां स्थित सेलुलर जेल को काला पानी के नाम से भी जाना जाता है। आप यहां अंडमान वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मरीना पार्क, कोर्बिन्स कोव बीच, वाइपर आइलैंड, वंदूर बीच, वन संग्रहालय, नॉर्थ बे बीच, एलीफेंट बीच, लक्ष्मणपुर बीच जैसी कई जगह घूम सकते हैं।कैसे पहुंचेआप यहां चेन्नई से शिप के जरिए भी पहुंच सकते हैं। कोलकाता और विशाखापट्टनम से भी यहां जाया जा सकता है।लक्षद्वीपसर्दियों में विजिट के लिए लक्षद्वीप भी बेहतरीन डेस्टिनेशंस में से एक है। यहां सैंकड़ों आइलैंड हैं। आपको एडवेंचर पसंद है तो आप यहां स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग, सरफिंग जैसे एडवेंचर भी कर सकते हैं।कैसे पहुंचेकोच्चि यहां से काफी नजदीक है। आप कोच्चि से क्रूज, शिप के जरिए भी यहां पहुंच सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Best Places To Visit In October In India