लास्ट किस करने के बहाने प्रमी के साथ प्रेमिका ने की ऐसी हरकत

दरअसल, एक युवती ने आखिरी बार अपने पूर्व प्रेमी को किस करने के बहाने उसकी जीभ काट ली। घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को कोर्ट से 8 साल जेल की भी सजा हो सकती है। यह घटना स्पेन के बार्सिलोना का है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आडिया लोपेज ईस्टीवे ने अपने प्रेमी से दूसरी बार ब्रेकअप होने पर किस करने के बहाने उसकी जीभ काट ली। उनके बीच पहला रिलेशनशिप केवल दो माह चला था जो साल 2016 में शुरू हुआ था। 
इसके कुछ दिनों बाद दोनों ने एक-दूसरे के साथ फिर से रिलेशनशिप में आने का फैसला किया। लेकिन चार महीने बाद ही उसके प्रेमी ने उससे कहा कि लगातार उसके मूड बदलने से परेशान हो गया है। जब गर्लफ्रेंड ईस्टीवे ने सुना तो वह अपने आपे से बाहर हो गई और चीखने-चिल्लाने लगी। इस दौरान अपार्टमेंट में उसने खूब शोर मचाया। हालांकि थोड़ी देर बाद अपने प्रमी के पास वापस आई और उसे गले लगाकर किस करने लगी। इस दौरान उसने अपने प्रेमी की जीभ काट ली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button