लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीजीआई थानाक्षेत्र में बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का मुख्य आरोपी मनीष यादव गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रतीकात्मक फोटोलखनऊ डीसीपी चारु निगम ने बताया कि लखनऊ पीजीआई थाना क्षेत्र में वृंदावन कॉलोनी में दुर्गेश और उसका भाई साथ में रहते थे। यह गोरखपुर के पूर्वा थाने के हिस्ट्रीशीटर है। दुर्गेश सुबह अपने भाई से मिलने आया था। इस दौरान उससे मिलने मनीष यादव और पलक के साथ कई लोग आए। इन लोगों की आपस में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई। इनकी आपसी झड़प के बाद कुछ लोगों ने इनकी हत्या कर दी। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुालासा किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि दुर्गेश कोई प्रॉपर्टी डीलर नहीं है। उसके घर में जांच के दौरान स्टांप पेपर, मोहर और ज्वाइनिंग लेटर का मिलना इस बात का सबूत है कि वह जालसाजी का काम करता था।
Also Read : आईपीएस के निलम्बन की मांग को लेकर गृह मंत्री से शिकायत
पत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो स्कॉर्पियों कार से महिला समेत लगभग आधा दर्जन लोग दुर्गेश से मिलने पहुंचे। इस दौरान रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। सभी ने दुर्गेश को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच उसे गोली मार दी। उसे गंभीर हालात में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
किरायेदार ने बताया कि दो स्कॉर्पियों कार से महिला समेत पांच-छह लोग दुर्गेश को खोजते हुए आए। पहले उसके कमरे में किसी बात पर विवाद हुआ। उसके बाद सब लोग बाहर आ गए। इसी दौरान कहासुनी के बाद एक ने दुर्गेश के पेट में गोली मार दी।
The post लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर की गोली मार कर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





