लखनऊ में बीते 24 घंटों में टूट गए सारे रिकॉर्ड, कोरोना के नए मामले 1000 के पार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से आज कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि यह संख्या अब 1 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि लखनऊ में कोरोना को लेकर लोग कितने ज्यादा लापरवाह हैं।
बता दें कि बीते 24 घंटों के अंदर लखनऊ से 1006 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं 747 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को गए हैं। जबकि बीते 24 घंटों में 18 लोगों ने कोरोना वायरस से अपनी जान भी गंवाई है।
Also Read : देश में चरम पर कोरोना, सिर्फ 13 दिन में बढ़े 10 लाख से भी ज्यादा नए कोरोना मरीज
वहीं यूपी से बीते 24 घंटों में कुल 6692 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5141 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं 81 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। आपको बता दें कि अभी यूपी में कुल 59963 एक्टिव मामले हैं।
The post लखनऊ में बीते 24 घंटों में टूट गए सारे रिकॉर्ड, कोरोना के नए मामले 1000 के पार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





