लखनऊ, दिल्ली समेत 17 शहरों में मेट्रो सेवा बहाल, इन बातों का रखना होगा ध्यान

लखनऊ। कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से पांच महीने से अधिक समय तक बंद रही मेट्रो सेवा सोमवार से दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, चेन्नई और बेंगलुरु समेत देश के 17 शहरों फिर से शुरू हो गई। हालांकि, कोलकाता मेट्रो आज से शुरू नहीं हो रही है। दिल्ली मेट्रो को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक़ सोमवार को दिल्ली मेट्रो समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर पर ही ट्रेन दौडे़गी। दिल्ली मेट्रो का परिचालन दो शिफ्ट में हो रहा है। यह दो पाली में सुबह और शाम चार-चार घंटे के लिए चलेगी। 12 सितंबर तक चरणबद्ध तरीक से सभी लाइनों पर परिचालन शुरू हो जाएगा। मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि वह संक्रमण से बचने के लिए उठाए जा रहे कदमों का पालन करें।
लखनऊ और दिल्ली समेत अन्य जगहों पर मेट्रो संचालन को लेकर गाइडलाइन जारी की गई हैं। स्टेशन के सीमित गेट ही प्रवेश और निकास के लिए खुलेंगे। प्रवेश गेट से लेकर एएफसी गेट, प्लेटफार्म से लेकर कोच के अंदर पर दूरी बनाए रखने के लिए मार्किंग की गई है। सिर्फ स्मार्ट कार्ड धारक यात्रियों को ही सफर की मंजूरी मिलेगी। इसके साथ ही सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
The post लखनऊ, दिल्ली समेत 17 शहरों में मेट्रो सेवा बहाल, इन बातों का रखना होगा ध्यान appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button