लखनऊ को सैनिटाइज करने के महाभियान की शुरुआत, फायर विभाग की 600 गाड़ियां रवाना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को सैनिटाइज करने के महाभियान की गुरुवार को शुरुवात कर दी गई। शहर को सैनिटाइज करने के लिए फायर विभाग की 600 गाड़ियां रवाना की गईं। इस महाभियान में नगर निगम, फायर विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित पुलिस के अधिकारियों की टीम शामिल है।
इस मौके पर नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी, जॉइंट पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर फायर टेंडर की गाड़ियों को रवाना किया।तकरीबन 600 गाड़िया फायर टेंडर की सैनिटाइज के लिए लगाई गई। हजरतगंज चौराहा से महा अभियान की शुरुआत हुई है।





