लंदन में खालिस्‍तान समर्थकों ने भारतीयों पर किया हमला, ISI का हाथ होने का आरोप

लंदन। भारतीयों पर कायराना हमला करने से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। कश्मीर में उसके करतूत से सब वाकिफ हैं, लेकिन वह अब विदेशों में भी भारतीय मूल के लोगों को निशाना बना रहा है।लंदन में खालिस्‍तान समर्थकों ने भारतीयों पर किया हमला, ISI का हाथ होने का आरोप

ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों पर शनिवार को लंदन में भारतीय उच्‍चायोग के बाहर खालिस्‍तानी समर्थकों ने हमला कर दिया। माना जा रहा हा कि यह हमला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने कराया है। इस हमलेे के दौरान उनसे मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार हमलावर सिख पगड़ी पहने हुए थे और वे ‘नारा-ए-तकबीर’ और ‘अल्लाह-उ-अकबर’ के नारे लगा रहे थे।

भारतीय उच्‍चायोग के बाहर शनिवार शाम को हुए इस हमले के दौरान भारतीयों से मारपीट की गई। साथ भी भारत विरोधी नारे भी लगाए गए हमलावरों के हाथों में खालिस्‍तान का झंडा भी था। जब यह हमला किया गया उस समय भारतीय उच्‍चायोग के बाहर अपने अपॉइंटमेंट का इंतजार कर रहे थे।

Back to top button