रूस के तीन दिवसीय के दौरे पर रवाना होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को मास्को के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वहां वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के अलावा सिंह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई शोइगू और कई अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ भी बातचीत करेंगे।
ये भी पढ़ें- कानपुर : अबकी बुढ़वा मंगल पर रहा कोरोना का साया, हनुमान मंदिर में रहा सख्त पहरा
एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक ऐसे समय हो रही है, जब इसके दो सदस्य देशों- भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में एक सीमा गतिरोध है। चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंघे के एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है। राजनाथ सिंह की यह जून के बाद मास्को की दूसरी यात्रा होगी। उन्होंने इसी साल 24 जून को मास्को में विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
ये भी पढ़ें- गलवान में मारे गए 35 चीनी सैनिकों के ‘कब्र’ की तस्वीरें आई सामने, देखें वायरल फोटो
The post रूस के तीन दिवसीय के दौरे पर रवाना होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button