राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिला खास सम्मान

 भारत के दो पूर्व महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खास सम्मान मिला है। वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व वाली कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम के दो स्टैंड इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों के नाम पर रखा है। इससे पहले भी स्टेडियम में कई खिलाड़ियों के नाम पर स्टैंड को बनाया गया है, जो उनके भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान को दर्शाता है।

कुंबले और राहुल ही नहीं बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी के नाम पर भी यहां पर स्टैंड होगा। उन्होंने महिला क्रिकेट में अमूल्य योगदान दिया है, जिसकी वजह से केएससीए ने रंगास्वामी के नाम पर भी स्टैंड बनाने का फैसला किया है। स्टेडियम में स्टैंड पर नाम को लेकर कुंबले ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है और उन्होंने काफी खुशी जाहिर की है।

राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले का करियर

कुंबले भारत के लिए टेस्ट और वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंन टीम इंडिया के लिए कुल मिलाकर 401 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें 953 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा द्रविड़ की बात करें, तो वे भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। द्रविड़ ने अपने करियर में भारत के लिए कुल 504 मुकाबले खेले, जिसमें 48 शतकों के साथ उन्होंने 24,064 रन बनाए हैं।

कुंबले ने दी प्रतिक्रिया

चिन्नास्वामी में खुद के नाम का स्टैंड बनने के बाद कुंबले ने कहा, “मुझे लगता है कि ये कहना गलत नहीं होगा कि कर्नाटक क्रिकेट को हम सभी ने एक बड़ा मुकाम दिलाया है. ठीक उसी तरह कर्नाटक क्रिकेट ने हम सभी को बनाया है। ये मायने नहीं रखता है कि स्टैंड को किसके नाम पर बनाया गया है बल्कि खास बात ये है कि सभी के योगदान को मान्यता दी गई है। इससे अब सभ के नाम स्टेडियम में अंकित हो गए हैं।”

शांता रंगास्वामी को भी सम्मान

भारत की पूर्व कप्तान और दिवंगत शांता रंगास्वामी को महिला क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सराहा गया है। उनके नाम का भी एक स्टैंड बनाया जाएगा। इस पर कुंबले ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे सबसे बड़ी खुशी इस बात की हो रही है कि मेरे और द्रविड़ के साथ शांता रंगास्वामी को भी सम्मानित किया गया है।”

Back to top button