राजस्थान के बाद बिक गई RCB, 16.706 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में हुई डील

 आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर और ब्लैकस्टोन पर्पेचुअल प्राइवेट ने मिलकर आईपीएल की मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को खरीद लिया है। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स को भी नया मालिक मिला है और इसके कुछ ही मिनटों बाद आरसीबी के मालिक बदलने की खबर भी आई।

क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि इन चारों कंपनी का यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड के साथ एक तय करार हुई है। इसमें आरसीबी की पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आरसीबी को 16.706 करोड़ रुपये में खरीदा गया है।

ये होंगे नए चेयरमैन

नई ओनरशिप के तहत आर्यमान विक्रम बिरला चेयरमैन होंगे जबकि टाइम्स ऑफ इंडिया के सत्यन गोस्वामी फ्रेंचाइजी के वाइस चेयरमैन होंगे। इस टेकओवर की प्रक्रिया अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। इसमें आईपीएल और डब्ल्यूपीएल की नियामंक संस्था बीसीसीआई, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और संबंधित संस्थाओं की मंजूरी मिलना जरूरी है।

क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में कुमार मंगलम बिरला के हवाले से लिखा है, “बीते दो दशक से आईपीएल स्पोर्टिंग पावरहाउस के तौर पर बनाकर उभरा है जिसने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया है। मौजूदा समय में आरसीबी एक शानदार फ्रेंचाइजी है जो आदित्य बिरला ग्रुप को एक मौका देती है वह अपनी विरासत का वैश्विस खेल क्षेत्र में विस्तार कर सके। हम इसके मालिक बनकर खुश हैं।

‘हमारा सौभाग्य है’

वहीं नए चेयरमैन आर्यमान बिरला ने कहा है कि फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, “आरसीबी के अगले फेज को बदलने के लिए एक साथ आना सौभाग्य की बात है। ये साझेदारी मीडिया, स्पोर्ट्स और कंज्यूमर बिजनेस की गहरी समझ को एक साथ लेकर आती है।”

Back to top button