राजस्थान कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी से लेकर 11 मार्च, 2026 तक किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को अब रिजल्ट का इंतजार है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट इस माह के अंत तक जारी किया जा सकता है। ऐसे में जो छात्र राजस्थान कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल को संभालकर रखें।

यहां से चेक कर सकेंगे रिजल्ट
राजस्थान कक्षा 12वीं बोर्ड को रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresult.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

दो बार होगी परीक्षा
इस बार राजस्थान बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन दो बार किया जाएगा। जो उम्मीदवार पहली परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। वे छात्र दूसरी बार आयोजित राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में अपने प्रदर्शन को सुधारने के लिए भाग ले सकते हैं। बता दें, छात्र अधिकतम तीन विषयों की परीक्षाओं में शामिल हो सकते हैं।

RBSE 12th Result 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड कर सकेंगे रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जाएगा। ऐसे में छात्रों एवं अभिभावकों की सहूलियत के लिए यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।

राजस्थान कक्षा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों एवं अभिभावकों को सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद RBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करना होगा।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

Back to top button