योगी ने कहा: जमातियों को सिखाओ कानून का पालन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार टीम 11 के साथ बैठक की। इस दौरान योगी ने गाजियाबाद की घटना में कड़ी कार्रवाई के लिए आदेश दिया। सीएम योगी ने कहा कि इंदौर जैसी घटना यूपी में कहीं नहीं दिखनी चाहिए। इसके लिए कानूनन जो भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी हो वो करिए। योगी ने कहा कि गाजियाबाद में जिन लोगों ने ये हरकत की, उस प्रवृत्ति के लोगों के साथ पूरी सख़्ती करो और उन्हें कानून का पालन कराना सिखाओ।योगी ने कहा कि जैसे इंसेफसलाइटिस से लडक़र जीते, वैसे ही कोरोना से लडक़र जीतेंगे, यही नहीं हमें आगे की भी चुनौती की तैयारी रखनी है, ताकि इस तरह की किसी भी आपदा से हम अपने प्रदेश के लोगों को पूरी तरह सुरक्षित रख सकें। लैब और इंफ्ऱा को खूब मजबूत रखना है। योगी ने कहा कि क्वारंटीन लोग भागे तो डीएम एसपी की जवाबदेही तय होगी। ज़रूरी सामानों की आपूर्ति करने वाले वाहनों को आने जाने की पूरी छूट है।

Back to top button