ये हैं राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े लाल,10 फोटो में देखें इनके निराले अंदाज

पटना.अक्सर चर्चा में रहने वाले लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। वे इस बार अपनी फोटो को लेकर चर्चा में हैं। जो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बिहार के स्वास्थ्यमंत्री सह वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों भगवान की भक्ति और गौ सेवा में लीन हैं।

पूजा पाठ में जुटे हैं तेज प्रताप…
तेज प्रताप यादव वृंदावन में अपनी पूजा पाठ करने से पहले अपने घर में भी पूजा-पाठ किया था। अब वे तीन दिनों से वृंदावन की तीर्थ यात्रा पर हैं। यहां पर ये भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हैं। वे ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भी पूजा पाठ किया है।
ये भी पढ़े: टॉपर घोटाला: 100 बच्चों वाले स्कूल में आता था 400 छात्रों का रिजल्ट
वे इससे पहले भी यहां पर आते रहे हैं। तेज प्रताप अपने 10 साथियों के साथ वृंदावन में भगवान के दर्शन को आए हुए हैं। ये सभी तेज प्रताप के दोस्त या उनके बनाए संगठन धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ (डीएसएस) के सदस्य हैं। ये लोग पटना से दो एसी बसों में आए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं फोटो
तेज प्रताप ने वृंदावन में अपनी पूजा पाठ की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर भी अपलोड किया है। इसमें वे अपनी गायों के साथ भी गुजारे गए वक्त की फोटो को अपलोड किया है। फोटो में वो कभी दूध दुहते दिख रहे हैं, तो कभी गायो के साथ मैदान में। ट्विटर पर अपलोड किए गए उनके फोटो में उनके विविध रूप नजर आ रहे हैं।
तेज प्रताप ने साथ ही लिखा- ‘वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में पूजा की, बोलो बांके बिहारी की जय।’ इसी साल जनवरी में कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसमें तेज प्रताप बांसुरी बजाते दिख रहे थे और उनके आसपास कई गायें थीं।
11 जून को है पिता का जन्मदिन
तेज प्रताप यादव के पिता राजद प्रमुख लालू प्रसाद के 11 जून को जन्मदिन है। तेजप्रताप यादव के 11 जून तक पटना लौटने का कार्यक्रम भी है। बतातें चलें कि 11 जून को ही प्रदेश की दो पुलों का भी शिलान्यास होना है।
तेज प्रताप यादव के पिता राजद प्रमुख लालू प्रसाद के 11 जून को जन्मदिन है। तेजप्रताप यादव के 11 जून तक पटना लौटने का कार्यक्रम भी है। बतातें चलें कि 11 जून को ही प्रदेश की दो पुलों का भी शिलान्यास होना है।





