
क्या आप को दुनिया का सबसे पुराना पेड़ के बारे में पता है? आपको भले ही इसका एहसास ना हो लेकिन अमेरिका की वन्य सेवा के पास दुनिया के सबसे पुराने पेड़ की सारी जानकारी मौजूद है। आप इस तस्वीर में जिस पेड़ को देख रहे हैं। भले ही आपको इसे देख इसमें कोई खासियत नज़र ना आए।
यह पेड़ 4,847 साल पुराना ग्रेड बेसिन ब्रिसलकोन पाइन है। हालांकि, इसकी लोकेशन के बारे में सारी जानकारी गोपनीय रखी गई है। ऐसा इसे संभावित तस्करों, चोरों या रीसर्चर्स से बचाने के लिए किया गया है। जो इसे काटने में दिलचस्पी रखते हों।
दुनिया के सबसे पुराने पेड़ का नाम मेथयूजला है। ऐसा कहा जाता है कि यह प्राचीन ब्रिसलकोन पाइन जंगल में कहीं पर है। जो कैलिफोर्निया के इन्यो नेशनल फॉरेस्ट का ही एक हिस्सा है। हालांकि, इस संकेत के बाद भी इस पेड़ को खोजने में काफी मुश्किल होगी। इसे काटे जाने के डर से वन्य सेवा ने इसकी तस्वीर के अलावा और कोई जानकारी साझा नहीं की है।
एक पेड़ की सुरक्षा के लिए इतना सतर्क होना आपको असाधारण लग सकता है। लेकिन उनके पास इसका एक अहम कारण है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले दुनिया का सबसे पुराने पेड़ की पहचान नेवेदा के ग्रेट बेसिन नेशनल पार्क में एक पुराने पाइन के पेड़ के तौर पर हुई थी। जिसे 1964 में एक ग्रैजुएट स्टूडेंट ने काट डाला था।