ये शानदार गेम PUBG MOBILE को देंगे, कड़ी टक्कर…

भारत समेत दुनियाभर में काफी समय से गेमर्स अपकमिंग Call Of Duty: Mobile गेम का इंतजार कर रहे हैं. बता दे कि गेम काफी समय से Beta वर्जन पर चल रहा है. जिन चुनिंदा प्लेयर्स को इस गेम के beta वर्जन खेलने का मौका मिला है, उन्होंने इस गेम की काफी तारीफ की है. इसमें कोई शक नहीं है कि Call Of Duty: Mobile लॉन्च रिलीज होने के बाद PUBG Mobile को कढ़ी टक्कर देगा.

गेम कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च हो चुका है और वहां खेलने के लिए उपलब्ध भी है. अब डेवलपर्स ने घोषित कर दिया है कि Call of Duty: Mobile 1 अक्टूबर को ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा. यह गेम Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजुद होगा. बीते दिनो सामने आई रिपोर्ट के अनुसार यह गेम भारत में इस साल नवंबर में रिलीज होगा, लेकिन अब कंपनी की घोषणा से ऐसा लग रहा है कि भारत में भी यह गेम नवंबर से पहले रिलीज हो जाएगा.

अभी तक गेम beta फेज में टेस्ट किया जा रहा था, लेकिन 1 अक्टूबर को कंपनी इसका टेस्टेड और फाइनल वर्जन रिलीज करेगी. अपने यूजर्स की पंसद को देखते हुए गेम में मल्टिप्लेयर गेम मोड के अलावा PUBG और Fortnite के जैसे Battle Royal मोड भी दिया गया है. यह अपकमिंग मोबाइल गेम पॉप्युलर Call of Duty: Blackout mode का मोबाइल वर्जन होगा, जिसमें 100 प्लेयर्स एक साथ खेलेंगे और अंत तक सर्वाइव करने वाला विजेता होगा.

इसमें PUBG Mobile के जैसे गन फाइट्स होगी और गाड़ियां चलाई जा सकेगी.इसके अलावा PUBG Mobile के जैसे ही इसमें भी प्लेयर्स सोलो, डुओ और चार प्लेयर्स की टीम में गेम खेल सकेंगे. इसमें भी कई अलग-अलग प्लेइंग मोड्स शामिल होंगे और जैसा कि हम Beta वर्जन में देख चुके हैं कि इसमें प्लेयर्स हेलीकॉप्टर भी उड़ा सकेंगे. इसके अलावा इसमें Team Deathmatch, Search and Destroy और Free-For-All गेम मोड्स भी शामिल होंगे.

Back to top button