यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, 10वीं में सौम्या व 12वीं में साक्षी टॉपर

result-shimla_1462026070माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2016 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार 10वीं में 87.66 प्रतिशत तो 12वीं में 87.99 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

हाईस्कूल परीक्षा में रायबरेली के विबज्योर पब्लिक इंटर कॉलेज की सौम्या पटेल ने टॉप किया। उन्होंने 96.7 फीसदी अंक प्राप्‍त किए। हाईस्कूल में 84.82 प्रतिशत लड़के पास हुए।

वहीं, 12वीं में बाराबंकी के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी वर्मा ने 98.02 प्रतिशत अंको के साथ टॉप किया। इसके अलावा हाईस्कूल में लखनऊ से कीर्ति सिंह ने 600 में 585 अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां स्‍थान प्राप्त किया।

Back to top button