यहां पर समुद्र से निकल रहा सोना, चमचमाते आभूषण देखकर विशेषज्ञ हैरान

दुनिया में अक्सर नई-नई खोज होती है, जिनमें कई हैरान करने वाली होती हैं। अब इस बीच इजरायल में गैलिली सागर के पास एक अद्भुत खोज हुई है। यहां पर 1,400 साल पुराने सोने के सिक्कों और आभूषणों का दुर्लभ भंडार मिला है।

दुनिया में अक्सर नई-नई खोज होती है, जिनमें कई हैरान करने वाली होती हैं। अब इस बीच इजरायल में गैलिली सागर के पास एक अद्भुत खोज हुई है। यहां पर 1,400 साल पुराने सोने के सिक्कों और आभूषणों का दुर्लभ भंडार मिला है। पुरातत्वविदों ने बताया कि खोजे गए सिक्के बीजान्टिन युग के हैं। 97 शुद्ध सोने के सिक्के और दर्जनों आभूषण मिले हैं, जिनमें मोती, अर्ध-कीमती पत्थरों और कांच जड़े झुमके शामिल है। विशेषज्ञों की टीम ने यह खजाना हिप्पोस (सुसीता) के प्राचीन शहर की खोज के खोजा है, जो इजरायल के नियंत्रण वाले गोलान हाइट्स की ढलानों पर स्थित है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाइफा विश्वविद्यालय के पुरातत्वविद् माइकल इसेनबर्ग ने बताया कि यह उस समय के इस क्षेत्र में पाए गए पांच सबसे बड़े स्वर्ण भंडारों में से एक है। हिप्पोस में अभी तक ज्ञात यह अपनी तरह का पहला भंडार है। आभूषणों और छोटी मुद्राओं की खोज के बाद यह मुद्राशास्त्रीय रूप से भी अहम हो चुका है। इजरायल के लिए यह खजाना बेहद अहम साबित हो सकता है।

यहां पर समुद्र से निकल रहा सोना, चमचमाते आभूषण देखकर विशेषज्ञ हैरान (सांकेतिक तस्वीर) – फोटो : Adobe Stock
कैसे की गई खोज

विशेषज्ञ एडी लिप्समैन ने जुलाई में एक बड़े पत्थर और दो प्राचीन दीवारों के पास से गुजरते समय इस भंडार को खोजा था। लिप्समैन ने जानकारी दी है कि एक मेटल उपकरण की बीप से उनको इसके बारे में पता चला। उन्होंने कहा कि पहले तो उन्हें यह विश्वास नहीं हुआ कि यहां पर कोई खजाना हो सकता है। हालांकि, जब जांच की गई तो एक के बाद एक सोने के सिक्के मिलने लगे, जिन पर अलग-अलग सम्राटों के चित्र अंकित हैं

उन्होंने बताया कि मिले सिक्के बीजान्टिन सम्राट जस्टिन प्रथम (518 से 527) के शासनकाल से सम्राट हेराक्लियस के शुरुआती काल (610 से 613) तक के हैं। मिले कुछ सिक्कों पर कपड़े के अवशेष भी मिले हैं, जिससे पता चलता है कि यह खजाना कभी कपड़े में लिपटा हुआ होगा। उस समय इसे संभाल कर रखा गया होगा।

विशेषज्ञों को बड़ी उम्मीद
पुरातत्वविद् माइकल इसेनबर्ग ने कहा कि जब 1,400 साल पुराने सिक्के और आभूषण की खोज होती है तो, जो नए जैसे दिखते हैं तो यह शानदार अनुभव होता है। इनमें से एक ट्रेमिस विशेष रूप से दुर्लभ है, जिसे 610 में साइप्रस में सेनापति हेराक्लियस एल्डर और उनके पुत्र ने ढाला था। यह दोनों सम्राट फोकस के खिलाफ विद्रोह कर रहे थे। छोटे हेराक्लियस ने विजय प्राप्त की और बीजान्टिन हेराक्लियन राजवंश की स्थापना करते हुए 610 से 711 तक शासन किया।

यहां पर समुद्र से निकल रहा सोना, चमचमाते आभूषण देखकर विशेषज्ञ हैरान (सांकेतिक तस्वीर) – फोटो : instagram
सिक्का विशेषज्ञ डैनी सायन ने इसे एक दुर्लभ खोज बताया। उन्होंने कहा कि यह उस काल के राजनीतिक और आर्थिक इतिहास की समझ में महत्वपूर्ण योगदान देती है। हालांकि यह अभी पता नहीं चला है कि इस खजाने को क्यों दफनाया गया था। इतिहास के मुताबिक, सातवीं शताब्दी के दौरान हिप्पोस एक अशांत क्षेत्र था। इस क्षेत्र में बाहरी सैन्य आक्रमणों के कारण स्थानीय लोगों ने अपनी संपत्ति छिपाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button