यमुना वाटिका और बांसेरा पार्क पहुंचे उपराष्ट्रपति, एलजी वीके सक्सेना संग किया दौरा!

दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज दिल्ली की यमुना वाटिका और बांसेरा पार्क का दौरा किया है। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना भी मौजूद रहे।

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ गुरुवार को दिल्ली की यमुना वाटिका और बांसेरापार्क पहुंचे। जहां उन्होंने उपराज्यपाल वीके सक्सेना के साथ दौरान किया और एलजी ने उनका स्वागत भी किया।

यमुना वाटिका और बांसेरा पार्क दिल्ली में अपनी तरह का सबसे बड़ा स्थान होगा। यमुना वाटिका में फूलों के बगीचे को ट्रिपल लेयर्ड फ्लोअर डिजाइन का आकार दिया गया है। इसे दिल्ली के पहले समर्पित फूलों के क्षेत्र के तौर पर विकसित किया गया है।

यहां हैं चार बड़े तलाब
इस वाटिका में चार बड़े तलाब हैं, इसे रणनीतिक रूप से बाढ़ के दौरान जल संरक्षण के लिए तैयार किया गया है। इसके अलावा यह पानी को संजोने का भी काम करेगा। इससे पहले बांसेरा, असिता पूर्व, वैष्णवी, वासुदेव घाट और जीर्णोद्धार किए गए रोशनारा बाग और नर्सरी जैसे हरित स्थल को विकसित किया गया है।

Back to top button