मौसम जानकारी: इन राज्यों में 24 घंटे के दौरान मुसलाधार बारिश की संभावना

कई राज्यों में मौसम में फिर से बदलाव होने के आसार बन रहे हैं। 24 घंटे के दौरान दिन का तापमान 3 से 5 डिग्री नीचे आ गया है। न्यूनतम तापमान भी गिरा है और आगे शीत लहर चलने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और पूर्वोत्तर राजस्थान में शीतलहर की भाविष्यवाणी की गई है।

वहीं 11 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिससे पूरा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र प्रभावित होगा। शीत लहर के साथ प्रदेश के कई ठंडे इलाकों में सुबह के समय धुंध छाने के आसार बन रहे हैं। इस बीच दिन के समय तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। बीच बीच में शीत लहर चलने से ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक आगे भी मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
यह भी पढ़ें: UP: डिग्री व डिप्लोमा हासिल करने वाले 11.60 लाख अभ्यर्थी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अपात्र
वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कोमोरिन क्षेत्र और मन्नार की खाड़ी के ऊपर तेज हवाएं 45-55 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना हैं।
Raipur Airport Director, Rakesh Ranjan Sahay: Visibility at 900m due to fog; One Delhi-Raipur flight diverted to Nagpur. No flight has landed till now. (file pic) #Chhattisgarh pic.twitter.com/tXhPmV0oLa
— ANI (@ANI) February 9, 2020
दिल्ली में, कोहरे ने न्यूनतम और अधिकतम तापमान को 7 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के बीच सीमित कर दिया है।
वहीं कोहरे के कारण छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट को नागपुर की ओर मोड़ दिया गया। कोहरे के कारण दृश्यता लगभग 900 मीटर थी।





