मोहम्‍मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर अब लखनऊ सुपरजायंट्स के हुए

आईपीएल 2026 में तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। शमी और तेंदुलकर की ट्रेड डील की पुष्टि एलएसजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये दी। मोहम्‍मद शमी को लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड किया जबकि अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया गया। एलएसजी ने दोनों क्रिकेटरों का स्‍वागत मजेदार पोस्‍ट के साथ किया।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी और महान बल्‍लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन आगामी आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। शमी और अर्जुन के ट्रेड की लखनऊ सुपरजायंट्स ने शनिवार को पुष्टि की।

लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिये दोनों खिलाड़‍ियों (शमी और अर्जुन) के जुड़ने की पुष्टि की। शमी के लिए फ्रेंचाइजी ने फोटो के साथ कैप्‍शन लिखा – तेजी भी, जुनून भी, अब शमी भाई पे एलएसजी का रंग भी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने अर्जुन के फोटो के साथ कैप्‍शन लिखा – नया सफर, नई पहचान, अर्जुन, अब एलएसजी के नाम।

लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक डॉ. संजीव गोयनका ने भी शमी के साथ फोटो शेयर करके एक पोस्‍ट किया, जो काफी वायरल हो रहा है। डॉ संजीव गोयनका ने शमी के साथ फोटो पोस्‍ट करके कैप्‍शन लिखा- मुस्‍कुराइए, आप लखनऊ में हैं। सुपरजायंट्स परिवार में आपका स्‍वागत है शमी।

ट्रेड डील हुई कंफर्म

बता दें कि लखनऊ सुपरजायंट्स ने मोहम्‍मद शमी का ट्रेड सनराइजर्स हैदराबाद से किया। वहीं, अर्जुन तेंदुलकर का ट्रेड एलएसजी ने मुंबई इंडियंस से किया। शमी आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। ऑरेंज आर्मी ने शमी को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब भारतीय तेज गेंदबाज को लखनऊ सुपरजायंट्स में भी इतनी ही रकम मिलेगी।

वहीं, अर्जुन तेंदुलकर को एलएसजी ने मुंबई इंडियंस से ट्रेड किया। अर्जुन तेंदुलकर को सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 नीलामी में खरीदा था। उन्‍होंने आईपीएल 2023 में अपना आईपीएल डेब्‍यू किया था। अर्जुन को एमआई की तरफ से 30 लाख रुपये मिलते थे और उतनी ही रकम में एलएसजी ने ट्रेड किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button