बड़ी खबर :मोदी कोटकपूरा रैली में पाकिस्तान को दी चेतावनी

बड़ी खबर :मोदी कोटकपूरा रैली में पाकिस्तान को दी चेतावनी कोटकपूरा में मोदी की रैली
प्रधानमंत्री मोदी ने आज कोटकपूरा में रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने न कांग्रेस को छोड़ा और न ही आप को बख्शा। पाकिस्तान को भी सबक सिखाने की बात कही। पंजाब विधानसभा चुनाव में मोदी की यह दूसरी रैली है।
रैली के लिए सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। रैली में मुख्यमंत्री प्रकाश​ सिंह बादल, उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पंजाब भाजपा के अध्यक्ष विजय सांपला भी मौजूद हैं। रैली के लिए करीब छह एकड़ में पंडाल बनाया गया है।

लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाषा की मर्यादा का ख्याल रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बारे में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह दुखद ही नहीं शर्मनाक है।

उन्होंने प्रकाश सिंह बादल की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से करते हुए कहा कि ये दोनों नेता सार्वजनिक जीवन में बेहद सटीक भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं। लोगों का आचरण भी इनके जैसा होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button