मोगा में पुलिस और हत्या के दो आरोपियों में मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में टांग में गोली लगने से बदमाश जख्मी

मोगा में पुलिस और हत्या के दो आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों को इलाज के लिए मोगा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के मुताबिक मोगा में 13 मार्च को शिवसेना नेता की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों को मोगा पुलिस ने दो दिन पहले हिमाचल से पकड़ा था। दोनों आरोपियों की पहचान अरुण हांडा और सिकंदर सिंह के रूप में हुई। दोनों मोगा के रहने वाले हैं और उन पर 24 मामले दर्ज हैं। अदालत ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेजा था।

इस दाैरान आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मोगा के सिंघावाला पर गंदे नाले के साथ लगते रोड में एक जगह पर हथियार छुपाकर रखे थे। पुलिस जब दोनों आरोपियों को साथ लेकर असलाह रिकवरी करने आए तो सिकंदर ने छुपाए हुए पिस्तौल से पुलिस के ऊपर तीन फायर किए। जवाबी फायरिंग में एक गोली सिकंदर की टांग में लगी। अरुण हांडा ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसको पकड़ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button