मेट्रो के काम में आई तेजी, 36 दिनों में एक किमी बिछ गया मेट्रो ट्रैक का आधार

कानपुर। आईआईटी से मोतीझील के बीच लगभग 9 किमी. लंबे कॉरिडोर के सिविल निर्माण में मेट्रो ने उपलब्धि हासिल कर ली है। मेट्रो का काम इतनी तेजी से बढ रहा है कि महज 36 दिनों में ही एक किलोमीटर तक ट्रैक के आधार का काम पूरा कर लिया गया है। जल्द ही इन यू-गर्डर्स पर ट्रैक बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।

बतातें चलें कि कॉरिडोर के अंतर्गत कुल 638 यू-गर्डर्स रखे जाने हैं। इन यू-गर्डर्स की ढलाई कास्टिंग यार्ड में की जाती है। ढलाई और लोड-टेस्टिंग आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, जब यह सुनिश्चित हो जाता है कि यू-गर्डर्स लंबाई, चौड़ाई और वजन उठाने की क्षमता के पैमानों पर पूरी तरह उपयुक्त हैं।
कानपुर में मेट्रो कॉरिडोर के सिविल निर्माण की तेज़ गति पर प्रसन्नता ज़ाहिर करते हुए, यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव के अनुसार, “यू-गर्डर्स कॉरिडोर का अहम हिस्सा होते हैं। जिस गति से यू-गर्डर्स का इरेक्शन हो रहा है, उसको देखते हुए मुझे पूरा भरोसा है कि हम समय पर प्रयॉरिटी कॉरिडोर का सिविल निर्माण पूरा कर लेंगे। अभी तक, कास्टिंग यार्ड में कुल 134 यू-गर्डर्स की कास्टिंग का काम पूरा हो चुका है और रोज़ रात में इनका इरेक्शन किया जा रहा है।
The post मेट्रो के काम में आई तेजी, 36 दिनों में एक किमी बिछ गया मेट्रो ट्रैक का आधार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button