मेट्रो की पिंक लाइन और एयरपोर्ट लाइन मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन और एयरपोर्ट लाइन मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो के धौला कुआं और साउथ कैम्पस स्टेशनों को जोड़ने वाला फुट ओवरब्रिज शनिवार को जनता के खोल दिया गया।

यह फुट ओवरब्रिज एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और पिंक लाइन का उपयोग करने वाले यात्रियों के बेहद सुविधाजनक होगा। दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल 3 के लिए आने जाने वाले यात्रियों के लिए यह बेहद सुविधाजनक होगा और लोग यहां ट्रेन बदल सकेंगे।

 

दिल्ली मेट्रो के कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दलाल ने बताया कि दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किए गए निरीक्षण के बाद पिंक लाइन के दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैम्पस मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के धौला कुआं मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाले फुट ओवरब्रिज को आज जनता के लिए खोल दिया गया।

यह फुट ओवरब्रिज पिंक लाइन के दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैम्पस मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म को एयरपोर्ट लाइन स्टेशन के धौला कुआं स्टेशन को समतल स्तर पर जोड़ेगा।

उन्होंने बताया कि यह फुट ओवरब्रिज तकनीकी का एक अद्भुत नमूना है क्योंकि इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए 22 ट्रेवलेटर्स को लगाया गया है। 

Back to top button