मुहम्मदाबाद: ससुर दामाद की सड़क हादसे में मौत
मुहम्मदाबाद। बुधवार को डकोर के जैसारी मोड़ पर बाइक से घर लौट रहे ससुर व दामाद को सामने से आ रहे लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल एंबुलेंस से पहुंचाया। जहां ससुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि इलाज के दौरान दामाद ने भी दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। डकोर थाना क्षेत्र के जैसारीकला मोड़ के पास नरेश (38) पुत्र घमंडी प्रजापति निवासी बिशनपुरा रोंन थाना भिंड मध्य प्रदेश अपने ससुर रामप्रकाश (60) पुत्र बिदोली देवरी थाना लहार भिंड के साथ अपनी रिश्तेदारी हमीरपुर से बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे बाइक से लौट रहे थे।
जब उनकी बाइक डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी मोड़ के पास पहुंची तभी सामने से आ रहे लोडर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी है।





