मिलिए भारत के सबसे अमीर डॉक्टर से, अरबों की है दौलत

आपने बड़े-बड़े बिजनेस मैन के किस्से सुने होंगे। एक से एक सेलिब्रिटी के अमीरी के भी किस्से सुने होंगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं जो पेशे से एक डॉक्टर है। लेकिन कमाई के मामले मे बड़े-बड़े अरबपतियों को भी पीछे छोड़ चुका है। इस शख्स का नाता भारत के केरल से है। इस शख्स को भारत का सबसे अमीर डॉक्टर भी कहा जाता है। आज इसके अस्पताल दुनिया के कई देशों में। इस शख्स ने अपना व्यापार खाड़ी देशों में जमा लिया है। इस शख्स का नाम है डॉ. शमशीर वायलिल है। इनकी लाइफस्टाइल ऐसी है अंबानी और अदाणी भी मात खा जाएं।

डॉ. शमशीर वायलिल रेडियोलॉजिस्ट से लेकर स्वास्थ्य सेवा अरबपति (Dr. Shamsheer Vayalil Net Worth) तक का उनका सफर प्रेरणादायक से कम नहीं है। केरल के शमशीर वायलिल, जिनके सपने अपने शहर से कहीं बड़े थे। उन्होंने एक ऐसे भविष्य की कल्पना करने की हिम्मत की जहाँ वे वाकई कुछ बदल सकते थे और उन्होंने इस कल्पना को हकीकत में बदला। दृढ़ संकल्प और मेडिकल की डिग्री के साथ, उन्होंने मिडिल ईस्ट में एक नया मुकाम हासिल किया।

कौन है भारत का सबसे अमीर डॉक्टर?
भारत के सबसे अमीर डॉक्टर का नाम Dr. Shamsheer Vayalil हैं। उनका जन्म 11 जनवरी 1977 को केरल के एक व्यवसायी परिवार में हुआ था। उन्होंने मणिपाल के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और बाद में चेन्नई के श्री रामचंद्र मेडिकल कॉलेज से रेडियोलॉजी में एमडी की उपाधि प्राप्त की। 2023 में, डॉ. शमशीर को फोर्ब्स इंडिया की 100 सबसे अमीर लोगों की सूची में 3.7 बिलियन डॉलर (30,770 करोड़ रुपये) की प्रभावशाली संपत्ति के साथ 57वें स्थान पर रखा गया था।

डॉ. शमशीर वयालिल, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सबसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य सेवा समूहों में से एक, बुर्जील होल्डिंग्स (Burjeel Holdings) के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। पेशे से रेडियोलॉजिस्ट और स्वभाव से दूरदर्शी, उन्होंने दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में क्रांति ला दी है।

उनका बिजनेस डायवर्सिफाई है। उनके पोर्टफोलियो में जीवा, कीटा, आरपीएम, लाइफ फार्मा, लेकशोर हॉस्पिटल और एजुकेयर इंस्टीट्यूट जैसे ब्रांड शामिल हैं। उन्होंने एयर इंडिया दुर्घटना में मारे गए मेडिकल छात्रों के परिवारों की सहायता के लिए 6 करोड़ रुपये देने का संकल्प लिया है।

आरंभ में अपने ससुर, खाड़ी के खुदरा अरबपति एम.ए. यूसुफ अली के सहयोग से, वायलिल ने 2007 में अबू धाबी में एक अस्पताल से शुरुआत की थी। बुर्जील के पास अब 20 से अधिक अस्पताल और 125 से अधिक मेडिकल सेंटर हैं।

कितनी है भारत के सबसे अमीर डॉक्टर की नेटवर्थ?
Forbes की रियल टाइम ट्रैकर के अनुसार इस खबर को लिखते समय भारत के सबसे अमीर डॉक्टर डॉ. शमशीर वायलिल की नेटवर्थ (Dr. Shamsheer Vayalil Net Worth) 2 बिलियन डॉलर है। डॉ. शमशीर अब भारत के सबसे अमीर डॉक्टर हैं और फोर्ब्स की सूची में सबसे तेजी से बढ़ते प्रवासी भारतीयों में से एक हैं। उनकी कहानी बताती है कि कड़ी मेहनत और बड़े सपनों के साथ कुछ भी संभव है।

शमशीर वायलिल ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में चार मेडिकल छात्रों की मौत पर दुख व्यक्त किया था। और उनके परिवारों तथा त्रासदी से प्रभावित अन्य लोगों की सहायता के लिए 6 करोड़ रुपये देने का वादा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button