मिनटों में घर पर बनाये अंडा पकोड़ा, जानिए विधि…

अंडा पकोड़ा बनाने की विधि-
Ingredients
उबले अंडे – 4
बेसन – 1 कप
अजवाइन – ¼ चम्मच
अदरक लहसुन का पेस्ट – ½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ¼ चम्मच
मीठा सोडा (बेकिंग सोडा) – एक चुटकी
नमक – स्वादानुसार
तेल – पकोड़े तलने के लिए
एक बर्तन में बेसन, अजवाइन, अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, मीठा सोडा और स्वादानुसार नमक डाल कर मिलायें।
पानी की मदद से बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
एक कढ़ाई में पकोड़े तलने के लिए तेल गरम करें।
आँच मध्यम कर के उबले अंडे को बेसन के घोल में अच्छे से लपेट कर गरम तेल में डीप फ्राइ कर लें।
स्वादिष्ट अंडे के पकोड़े तैयार हैं। गरमा गरम सर्व करें।





