मिनटों में उबले आलू से बनाएं ये 2 स्वादिष्ट साइड डिश

आलू पिटिका बनाने के लिए
3-4 उबले हुए आलू
लंबे आकार में कटा हुआ 1 प्याज
1-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
सरसों का तेल
कटा हुआ धनिया
नमक स्वादानुसार

ऐसे बनाएं
कुकर या गहरे बर्तन में आलू उबाल लें और ठंडा होने पर छिलका उतारकर अच्छी तरह मैश कर लें।
अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, नमक डालकर मिला लें।
इसमें तेल डालकर मिक्स कर लें और ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डाल दें।
इसे आप साइड डिश की तरह कढ़ी-चावल या फिर दाल-चावल के साथ खा सकते हैं।

आलू चोखा बनाने के लिए
2 उबले हुए आलू
आधा कटा हुआ प्याज
1 कटी हुई हरी मिर्च
बारीक कटा हुआ धनिया
नमक स्वादानुसार
सरसों का तेल
एक छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन
नींबू

इस तरह बनाएं
दो आलू को धोकर कुकर में अच्छी तरह उबाल लें। जब आलू ठंडा हो जाए तो मैश करके उसमें प्याज, नमक, हरी मिर्च, सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब इसमें कटा हुआ धनिया और नींबू का रस मिला दें।
आप चाहें तो इस मिक्सचर में पका हुआ बैंगन भी मैश करके मिला सकते हैं।
आलू के चोखे को जहां बिहार में दाल-भात के साथ साइड डिश की तरह परोसा जाता है वहीं आलू के साथ मैश किया गया बैंगन का चोखा लिट्टी में मेन डिश की तरह होता है।

Back to top button