मामूली विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र को मारी गोली, पुत्र की मौत

जौनपुर। जनपद के शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के भरौली गांव में मामूली विवाद में पड़ोसियों ने पिता-पुत्रगोली मार दी। पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और पड़ताल शुरू कर दिया है। घटना के बाद गांव में सन्नाठा पसरा हुआ है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

 
जानकारी के मुताबिक़ जिले के भरौली गांव निवासी इस्तियाक का अपने पड़ोसी से पुराना झगड़ा था। दोनों पक्षो में शनिवार को फिर विवाद हुआ। इस दौरान विपक्षी तारिक ने अवैध असलहे से इश्तियाक और उनके पुत्र ओसामा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इश्तियाक और ओसामा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओसामा को मृत घोषित कर दिया। इस्तियाक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी राजकरण ने मीडिया को बताया कि तारिक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के बाद गांव में भारी तादाद में पुलिस फ़ोर्स तैनात कर दी गई है।
The post मामूली विवाद में पड़ोसी ने पिता-पुत्र को मारी गोली, पुत्र की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button