मानसून सत्र में लोकसभा में नहीं होगा प्रश्नकाल, शनिवार-रविवार को भी होगी बैठक
नई दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से पहली बार संसद के मानसून सत्र के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। 14 सितम्बर से एक अक्टूबर तक चलने वाले इस सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही और समय में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।
इसके तहत पहले दिन लोकसभा सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक बैठक होगी, वहीं बाकि दिनों में दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक सदन की कार्यवाही चलेगी। लोकसभा से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मानसून सत्र में प्रश्नकाल नहीं होगा लेकिन शून्य काल की कार्यवाही होगी। प्राइवेट मेंबर बिल नहीं पेश किया जा सकेगा।
Also Read : केंद्र सरकार का फैसला, पश्चिम बंगाल को अब फ्री में नहीं मिलेंगे कोरोना सैंपल टेस्ट किट
इसी तरह राज्य सभा की बैठक पहले दिन यानी 14 सितम्बर को दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक चलेगी लेकिन बाकी दिन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक ही बैठक होगी। इसके साथ ही शनिवार और रविवार को अवकाश नहीं होगा और दोनों सदनों की बैठक होगी। सत्र के दौरान 14 सितम्बर से एक अक्टूबर तक कुल 18 बैठकें होंगी।
Also Read : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रूस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना, एससीओ की बैठक में लेंगे हिस्सा
The post मानसून सत्र में लोकसभा में नहीं होगा प्रश्नकाल, शनिवार-रविवार को भी होगी बैठक appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





