माघी पूर्णिमा स्नान पर्व पर चलेंगी 49 स्पेशल ट्रेनें और ढाई हजार बसें

कुंभ मेले के पांचवें स्नान पर्व की तैयारियों के लिए रेलवे और रोडवेज ने अंतिम रूप दे दिया है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर रेलवे ने 49 स्पेशल ट्रेनों को चलाने की तैयारी की है। इसमें से 29 ट्रेनें समयसारिणी के हिसाब से चलाई जाएंगी। रेलवे की तरह ही रोडवेज ने भी माघी पूर्णिमा को देखते हुए ढाई हजार बसें चलाने का निर्णय लिया है। 19 फरवरी को आयोजित इस स्नान पर्व के साथ ही उसके एक दिन पहले एवं एक दिन बाद रोडवेज शहर में 500 शटल बसों का भी संचालन करेगा।
माघी पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से 19, 20 एवं 21 फरवरी को इलाहाबाद जंक्शन, नैनी एवं छिवकी से 19 स्पेशल ट्रेनों का संचालन समय सारिणी के हिसाब से किया जाएगा। इलाहाबाद सिटी एवं झूंसी से तीन, प्रयाग जंक्शन से कुल सात ट्रेनें विभिन्न स्थानों के लिए चलाई जाएंगी। इस तरह से 19 फरवरी को शहर के सभी प्रमुख स्टेशनों से 29 ट्रेनें समय सारिणी से एवं 20 का संचालन भीड़ के हिसाब से होगा। उसके अगले दिन 20 फरवरी को भी कुल 45 ट्रेनों का संचालन होगा।
इसमें 25 ट्रेनें समय सारिणी से और 20 ट्रेनें स्टेशनों पर आने वाली भीड़ को देखते हुए चलाई जाएगी। उधर, यूपी रोडवेज ने ढाई हजार बसों का चलाने को कहा है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक सभी अस्थायी बस स्टेशनों से बसों का संचालन होगा। सिविल लाइंस बस स्टेशन से कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, फैजाबाद रूट की बसें चलाई जा सकती है। इसके अलावा 18 से 20 फरवरी के मध्य शटल बसों का भी संचालन शहर के विभिन्न रूटों पर होगा।
19 फरवरी को स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी
इलाहाबाद जंक्शन से
फतेहपुर सुबह 05.00 बजे
कानपुर सुबह 06.30 बजे
फतेहपुर सुबह 10.15 बजे
कानपुर दिन 02.15 बजे
कानपुर शाम 04.45 बजे
कानपुर रात 08.15 बजे
दीनदयाल उपाध्याय सुबह 06.00 बजे
दीनदयाल उपाध्याय सुबह 07.30 बजे
दीनदयाल उपाध्याय दिन 12.00 बजे
चोपन दिन 03.00 बजे
दीनदयाल उपाध्याय शाम 06.30 बजे
दीनदयाल उपाध्याय रात 09.00 बजे
झांसी सुबह 08.30 बजे
सतना सुबह 11.30 बजे
बांदा दिन 02.30 बजे
नैनी जंक्शन से
सतना दिन में 01.30 बजे
झांसी शाम 06.00 बजे
इलाहाबाद छिवकी से
झांसी शाम 04.00 बजे
इटारसी शाम 07.30 बजे
सतना दिन में 01.30 बजे
झांसी शाम 06.00 बजे
इलाहाबाद छिवकी से
झांसी शाम 04.00 बजे
इटारसी शाम 07.30 बजे
प्रयाग जंक्शन से
लखनऊ सुबह 11.05 बजे
फैजाबाद दिन 01.20 बजे
फैजाबाद शाम 07.40 बजे
अयोध्या सुबह 09.35 बजे
अयोध्या शाम 07.00 बजे
अयोध्या रात 11.30 बजे
जौनपुर शाम 05.15 बजे
लखनऊ सुबह 11.05 बजे
फैजाबाद दिन 01.20 बजे
फैजाबाद शाम 07.40 बजे
अयोध्या सुबह 09.35 बजे
अयोध्या शाम 07.00 बजे
अयोध्या रात 11.30 बजे
जौनपुर शाम 05.15 बजे
झूंसी जंक्शन से
मंडुवाडीह सुबह 09.30 बजे
मंडुवाडीह रात 09.15 बजे
इलाहाबाद सिटी से
मंडुवाडीह शाम 04.45 बजे
मंडुवाडीह सुबह 09.30 बजे
मंडुवाडीह रात 09.15 बजे
इलाहाबाद सिटी से
मंडुवाडीह शाम 04.45 बजे





