माखी कांड में दुष्कर्म पीडि़ता के चाचा के पैरोकार को पीटने वाले गिरफ्तार

देश में चर्चित हो चुके माखी कांड में दुष्कर्म पीडि़ता के चाचा के पैरोकार के साथ मारपीट करने व धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेजा गया है। इसी मामले में एक अन्य नामित व दो अज्ञात की तलाश अभी पुलिस कर रही है।

माखी कांड में पीडि़ता के परिवार, मामले के गवाहों और पैरोकार की सुरक्षा को लेकर सख्त आदेश हैं। इसके बाद भी पीडि़त पक्ष से जुड़े लोगों को धमकी मिल रही है। खुद को पीडि़ता के चाचा का पैरोकार बताने वाले माखी गांव के मोहल्ला सुंधई निवासी शिवनाथ ङ्क्षसह ने बताया कि उन्नाव से घर जाते समय रास्ते में आरोपित विधायक कुलदीप सेंगर के करीबी माखी के गढ़ी थोक मोहल्ला निवासी बालेंद्र सिंह, रोहित सिंह व धर्मेंद्र सिंह व दो अज्ञात लोगों ने उसे रोका और गालीगलौज करने लगे।

इसका विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट की। बीते शुक्रवार को माखी पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन ज्ञात व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार को दो आरोपितों बालेन्द्र व धर्मेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अभी फरार आरोपित रोहित व दो अन्य की तलाश कर रही है।

Back to top button