मांकडिंग पर बोले पोंटिंग, कहा- अगर बल्लेबाज पहले क्रीज छोड़े तो लगाई जाए रन पेनल्टी

दुबई। मांकडिंग को लेकर चल रहे विवाद में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पाेंटिंग ने नया मोड़ दे डाला है और उनका कहना है कि यदि बल्लेबाज नॉन स्ट्राइकर छोर पर क्रीज छोड़कर आगे बढ़ता है तो रन पेनल्टी लगाई जानी चाहिए।

मांकडिंग के पूरी तरह खिलाफ और इसे खेल भावना के खिलाफ बताने वाले पोंटिंग का कहना है कि नॉन स्ट्राइकर छोर पर गेंद डालने से पहले क्रीज से आगे निकलने वाले बल्लेबाज को रन आउट करना गलत है लेकिन इसके लिए रन पेनल्टी लगाई जानी चाहिए।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और दो बार के विश्व कप विजेता पोंटिंग ने यह माना कि नॉन स्ट्राइकर छोर पर गेंद डालने से पहले बल्लेबाजों का आगे निकलना एक तरह की बेईमानी है लेकिन इसके लिए उन्हें रन आउट नहीं किया जाना चाहिए।
पिछले साल आईपीएल में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी गेंद डालने से पहले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को क्रीज छोड़ने पर रन आउट कर दिया था। इस तरह किसी बल्लेबाज को आउट किये जाने को मांकडिंग कहा जाता है। अश्विन के बटलर को इस तरह आउट किये जाने के बाद काफी विवाद पैदा हुआ था और अश्विन की काफी आलोचना हुई थी। कई लोगों ने इसे खेल भावना के विपरीत बताया था।
दिल्ली टीम के मौजूदा कोच ऑस्ट्रेलिया के पोंटिंग मांकडिंग से कतई सहमत नहीं थे। पोंटिंग ने हाल ही में कहा था कि वह मांकडिंग मसले पर अश्विन से बात करेंगे क्योंकि वह इसे खेल भावना के खिलाफ मानते हैं और वह ऐसा अपनी टीम में नहीं होने देंगे।
The post मांकडिंग पर बोले पोंटिंग, कहा- अगर बल्लेबाज पहले क्रीज छोड़े तो लगाई जाए रन पेनल्टी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button