महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच खिंचतान जारी….

Maharashtra Political Crisis महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर भाजपा (BJP) और शिवसेना (Shiv Sena) के बीच खिंचतान जारी है। राज्य में सरकार के गठन को लेकर दोनों ही पार्टियां राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर चुकी है। इन सब के बीच दोनों दलों की ओर से लगातार एक दूसरे पर बयानबाजी का सिलसिला जारी है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि हमारे पास अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए पर्याप्त संख्या बाल है।

विधायकों की बैठक के बाद संजय राउत ने कहा, ‘हमारे पास अपना मुख्यमंत्री बनाने के लिए जरूरी संख्या मौजूद है। हमें इसे यहां दिखाने की जरूरत नहीं है। हम जरूरत पड़ने पर सदन के पटल पर अपना बहुमत दिखाएंगे। हमारे पास विकल्प हैं, हम विकल्पों के बिना कुछ नहीं बोलते।

शिवसेना नेता ने कहा कि अगर आपके (भाजपा) पास संख्या है, तो सरकार बनाएं। यदि आपके पास संख्या नहीं है तो इसे स्वीकार करें। संविधान इस देश के लोगों के लिए है, यह उनकी (भाजपा की) निजी संपत्ति नहीं है। हम संविधान को अच्छी तरह से जानते हैं। हम महाराष्ट्र में शिवसेना के सीएम का गठन संवैधानिक रूप से करेंगे।

Back to top button