बड़ी खबर: अगर संविधान से हुई छेड़छाड़, तिरंगा मुक्त हो जाएगा पूरा कश्मीर!

जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अगर आर्टिकल 35A में छेड़छाड़ की गई तो कश्मीर में ऐसा कोई नहीं बचेगा जो तिरंगे को पकड़ सके। यानि कश्मीरियों के विशेषाधिकारों से छेड़छा़ड़ करने पर तिरंगे को थामने वाला कोई नहीं होगा। महबूबा ने यह भी कहा कि उनके लिए इंदिरा गांधी ही भारत हैं।

मेरे लिए भारत का मतलब इंदिरा गांधी: महबूबा मुफ्ती

महबूबा मुफ्ती ने

महबूबा ने कहा कि हो सकता है कि यह बात कई लोगों को अच्छी न लगे लेकिन इंदिरा भारत थीं। उन्होंने कहा कि जब वो आगे बढ़ रही थीं तब इंदिरा मेरे लिए भारत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।

महबूबा ने यह भी कहा कि एक तरफ हम संविधान के दायरे में कश्मीर मुद्दे का समाधान करने की बात करते हैं और दूसरी तरफ हम इस पर हमला करते हैं। इस तरह से कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं निकाला जा सकता। महबूबा ने कहा कि मेरे जैसी तमाम पार्टियां जो जोेखिम के बाद भी राष्ट्रीय ध्वज हाथ में रखती हैं, अगर आर्टिकल में बदलाव किया गया, तो कोई तिरंगे को हाथ भी नहीं लगाएगा।

Back to top button