महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, भूमि पूजन में पीएम मोदी के साथ हुए थे शामिल

लखनऊ । मथुरा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुरुवार सुबह सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महंत नृत्य गोपाल दास 05 अगस्त को भूमि पूजन में पीएम मोदी के साथ शामिल हुए थे। महंत नृत्य गोपाल दास के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से पुरे देश में हड़कंप मच गया है।

महंत नृत्य गोपाल दास मथुरा में हैं। बुधवार को वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए थे। उन्होंने कान्हा का अभिषेक भी किया था। रात में वह सीताराम मंदिर में ठहरे थे। सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना पर डीएम और सीएमओ पूरी स्वास्थ्य टीम के पहुंची। उन्हें बुखार और खांसी के साथ सुबह सांस लेने में भी दिक्कत थी। इसके बाद महंत का कोरोना टेस्ट किया गया। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने महंत क़ि की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। महंत को मेदांता अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास से फोन पर उनका हाल जाना। सीएम योगी ने महंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को उचित प्रबंध के निर्देश भी दिए हैं। उल्लेखनीय है क़ि महंत नृत्य गोपाल दास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ राम जन्मभूमि पूजन कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। हंत नृत्य गोपाल दास के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर से पुरे देश में हड़कंप मच गया है।

Back to top button