मशीन ने पलभर में निगल ली महिला की जान, फैक्ट्री में गोल-गोल घूमती रही

वीडियो में दिखता है कि महिला एक बड़े रोलर जैसी मशीन के ठीक पास खड़ी है। यह मशीन लगातार तेज रफ्तार में चल रही है। महिला ध्यान से सामने रखे हिस्से को देखती है और हाथ बढ़ाकर चेक करती है कि सब सही चल रहा है या नहीं।
सोशल मीडिया पर रोज कुछ न कुछ ऐसा दिख जाता है, जिसे देखकर इंसान कुछ देर तक खुद को संभाल नहीं पाता। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों को अंदर तक हिला कर रख दिया। वीडियो एक फैक्ट्री के अंदर का है, जहां एक महिला बिल्कुल रोज की तरह अपना काम कर रही होती है। शुरुआत में सब कुछ बहुत नॉर्मल लगता है। शोर करती मशीनें, रूटीन चेकिंग। लेकिन कुछ ही पल बाद जो होता है, वो किसी बुरे सपने से कम नहीं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है कि महिला एक बड़े रोलर जैसी मशीन के ठीक पास खड़ी है। यह मशीन लगातार तेज रफ्तार में चल रही है। महिला ध्यान से सामने रखे हिस्से को देखती है और हाथ बढ़ाकर चेक करती है कि सब सही चल रहा है या नहीं। यह उसका रोज का काम होता है। इसलिए वह बिना हिचक मशीन के पास खड़ी रहती है। लेकिन मशीनें कब क्या कर जाएं, ये किसी को नहीं पता। और यही अनहोनी यहां भी होने वाली थी।
महिला के साथ हो जाता है बड़ा हादसा
जैसे ही महिला मशीन के बहुत करीब जाती है। अचानक उसका हाथ थोड़ा आगे सरक जाता है। शायद फिसलन की वजह से या गलती से, लेकिन उसका हाथ सीधा रोलर के बीच चला जाता है। अगले ही सेकंड ऐसा लगता है जैसे किसी ने उसे पूरी ताकत से अंदर खींच लिया हो। रोलर की गति इतनी तेज होती है कि महिला खुद को संभाल भी नहीं पाती। पलक झपकते ही उसका हाथ पूरा फंस जाता है और उसका पूरा शरीर मशीन की तरफ खिंचना शुरू हो जाता है।
ऑटोमैटिक सेंसर हुआ एक्टिव
कुछ सेकंड बाद का सीन इतना भयावह होता है कि देखने वालों का कलेजा बैठ जाए। महिला रोलर में फंसकर गोल-गोल घूमने लगती है, जैसे कोई कपड़ा या कागज मशीन में उलझ गया हो। यह सब इतनी तेजी से होता है कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आता। वीडियो देखने वालों के भी हाथ-पैर ठंडे पड़ जाते हैं। लेकिन तभी एक सब कुछ बदल जाता है। मशीन अचानक रुक जाती है। शायद कोई ऑटोमैटिक सेंसर एक्टिव हो गया या फिर सुरक्षा सिस्टम ने खतरा महसूस कर लिया। अगर मशीन कुछ देर और चलती रहती तो महिला का बचना लगभग असंभव था। मशीन के रुकते ही वह वहीं लटक जाती है। हालत बेहद गंभीर होती है, लेकिन जिंदगी बच जाती है। यही सबसे बड़ी बात है।





