मर्दों को स्टाइलिश बनाती उनकी बियर्ड, जानें ट्रेंडी स्टाइल

मर्द हो या औरत हर कोई फैशन के साथ अपने आप को बदलना चाहता हैं और सभी के सामने स्टाइलिश दिखना चाहता हैं। इसके लिए औरतों के पास तो कई तरीके हैं, लेकिन मर्दों के पास खुद को स्टाइलिश दिखाने के लिए ज्यादा ऑप्शन नहीं हैं। वर्तमान समय में मर्द अपने आप को स्टाइलिश दिखाने के लिए सबसे ज्यादा जो तरीका काम में ले रहे हैं वो है बियर्ड स्टाइल अपनाकर। मर्द अपनी मूंछों और दाड़ी से ही अपने स्टाइल को परफेक्ट बना लेते हैं। इसलिए आज हम आपको स्टाइलिश दिखाने के लिए कई तरह की बियर्ड स्टाइल की जानकारी लाए हैं। तो आइये जानते हैं इन बियर्ड स्टाइल के बारे में।

* शॉर्ट स्टबल बीयर्ड 

अगर आप अपने पैरेंट्स के दबाव में आकर मूंछे या दाढ़ी नहीं रख पा रहे हैं तो आपको ये स्टाइल अपनाना चाहिए। शेव करने के 15 दिन के अंदर की आप शॉर्ट स्टबल बीयर्ड वाला लुक पा सकते हैं।

* मैस्सी बीयर्ड विद इंपीरियल स्टाइल माउस्टेक 

फिल्म रामलीला में रणवीर सिंह ने इस स्टाइल की शुरुआत की थी। इंपीरियल माउस्टेक के साथ क्लीन शेव आपको आकर्षक बना देगी। अगर आप मैस्सी बीयर्ड पर इंपीरियल माउस्टेक रखते हैं तो ये आपको दूसरों से कुछ अलग लुक देगी।

fashion trends,fashion tips,mens beard,beard fashion,french beard,circle beard ,फैशन ट्रेंड्स, फैशन टिप्स, मेन्स फैशन, बियर्ड फैशन, मेन्स बियर्ड, दाढ़ी, शॉर्ट स्टबल बीयर्ड, मैस्सी बीयर्ड, काउबाउ माउस्टेच, सर्कल बीयर्ड, वैन डाइक बीयर्ड

* काउबाउ माउस्टेच विद क्लीन शेव 

ये स्टाइल काफी पुराना है लेकिन आज भी पुरुष इस स्टाइल को अपनाते हैं। इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस पूरे चेहरे को क्लीन शेव रखकर मूछे रखनी हैं। जब अच्छी तरह से मूछों की ग्रोथ आ जाए तो आप इन्हें ट्रिम करते रहें।

* ग्रूम्ड बीयर्ड विद माउस्टेक एंड गोएटी

ये फुल बीयर्ड स्टाइल नहीं है। इसमें बीयर्ड थोड़ी दूरी से शुरु होती है और शुरुआत में इसकी शेप भी बनी होती है। ये बीयर्ड स्टाइल नेकलाइन तक जा सकता है। होंठो के नीचे एक गोएटी और मूंछे इस लुक को हाइलाईट करती हैं।

fashion trends,fashion tips,mens beard,beard fashion,french beard,circle beard ,फैशन ट्रेंड्स, फैशन टिप्स, मेन्स फैशन, बियर्ड फैशन, मेन्स बियर्ड, दाढ़ी, शॉर्ट स्टबल बीयर्ड, मैस्सी बीयर्ड, काउबाउ माउस्टेच, सर्कल बीयर्ड, वैन डाइक बीयर्ड

* सर्कल बीयर्ड (फ्रेंच स्टाइल)

सभी उम्र के पुरुष ये बीयर्ड स्टाइल अपना सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने इस स्टाइल को सबसे ज्यादा लेाकप्रिय बनाया है। जवान लड़कों से लेकर उम्रदराज पुरुष भी इस स्टाइल में बड़े आराम से जंच जाते हैं।

* वैन डाइक बीयर्ड विद क्लीन शेव 

पॉपुली पेंटर एंथनी वैन डाइक ने इस स्टाइल को फेमस किया है। ये बीयर्ड स्टाइल बनाना काफी आसान है। इसमें ज्यादातर गोएटी और चिन के नीचे के बालों पर ध्यान दिया जाता है।

Back to top button