मथुरा: वृंदावन में नाबालिग विदेशी लड़की के साथ रेप, पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार

मथुरा के वृंदावन में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक विदेशी किशोरी के साथ पाकिस्तानी युवक ने रेप किया। इस संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा एक पाकिस्तानी युवक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- कानपुर: पितृपक्ष के पहले दिन गंगा घाटों पर लोगों ने किया अपने पितरों का पिण्ड दान
यूक्रेन निवासी पीड़िता के पिता द्वारा कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार 31 अगस्त को वह अपने गुरु के यहां गया था। इस दौरान उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। तभी रात युवक घर पर आया और बेटी से जबरन दुष्कर्म किया। बताया कि जब वह 1 सितंबर को लौट कर आया तो पुत्री ने उसे अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी।
ये भी पढ़ें- चाइनीज झंडा जलाकर सिख समुदाय व व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
उसने बताया कि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक उसकी पूर्व पत्नी के साथ पिछले काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। वह मूल रूप से करांची पाकिस्तान का रहने वाला है और वर्तमान में बराहघाट स्थित एक अपार्टमेंट में रह रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आनंद कुमार निवासी बराहघाट खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- बलिया में कोरोना से तीन लोगों की मौत, 46 नए मामले आए सामने
कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक आनंद कुमार मूल रूप से करांची पाकिस्तान का रहने वाला है। वह काफी समय से बराह घाट स्थित एक अपार्टमेंट में किशोरी की मां के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। किशोरी अपने पिता के साथ रह रही है। युवक का किशोरी के घर आना जाना भी था। उन्होंने बताया कि पुलिस किशोरी के बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
The post मथुरा: वृंदावन में नाबालिग विदेशी लड़की के साथ रेप, पाकिस्तानी युवक गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button