भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने शेयर किया ‘लल्लू की लैला’ का First Look

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी के फैन्स काफी दीवाने हैं। अब दोनों की अगली फिल्म ‘लल्लू की लैला’ आने वाली है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। ‘लल्लू की लैला’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है जिसे आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

‘लल्लू की लैला’ को सुशील कुमार उपाध्याय डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के संगीतकार हैं मधुकर आनंद और लेखक संजय राय हैं। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद ये निरहुआ की पहली फिल्म है। निरहुआ ने आजमगढ़ से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब वो फिर से भोजपुरी सिनेमा में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।

 

                                                                   

 

वैसे बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ एक साथ काफी मस्ती करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर कई फनी वीडियोज शेयर करते हैं। 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button